ज्वाली सिद्धपुरघाड पंचायत भाटी में लैंडस्लाइड होने से तीन घरों को खतरा 

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली उपमंडल के तहत पढ़ने बाली ग्राम पंचायत सिद्धपुर घाड के वार्ड नंबर 1 में बरसात की तबाही का मंजर देखने को मिला। जहां प्रदेश भर में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण जगह-जगह भूस्खलन जैसी खबरें देखने और सुनने को मिल रही है।

इसी तरह का एक मामला सिद्धपुर घाड पंचायत के वार्ड नंबर 1 में देखने को मिला है। जहां पर लगातार हो रहे भूस्खलन से लगभग 5 से 6 घर इसकी चपेट में आने की कगार पर हैं।

लगातार उन घरों के आसपास भूस्खलन हो रहा है और ग्रामवासी भूस्खलन को देखकर सहमे हुए है। जिसमें की वार्ड नंबर 1 के हरवंस सिंह सिकंदर सिंह गगन सिंह के मकानों को ज्यादा खतरा है।

उन्होंने प्रशासन व पंचायत से आग्रह किया है कि इस मुश्किल की घड़ी में उनका साथ दें ताकि वो अपने आशियाने को सुरक्षित कर सके।

पंचायत प्रधान के बोल 

जब इस बारे में सिद्धपुरघाड की पंचायत प्रधान पूनम धीमान से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि भाटी में लैंडस्लाइड हुआ है जल्दी ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम के बोल 

जब इस बारे में एसडीएम महिंदर प्रताप सिंह से बात हुई तो उन्होने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी को सुचित किया गया और मौका देखकर जो भी उचित मुआवजा बनेगा वह दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...