कोटला – स्वयम
वर्तमान में पूरे हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर है जिस कारण कई जगहों पर भारी जानमाल का नुकसान झेलना पड़ा है। कोटला उपतहसील कोटला के अंतर्गत आने बाली पंचायतों में भी भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है। जिसमे नायब तहसीलदार कोटला सीता राम ने आज ग्राम पंचायत सीयूहनी, ग्राम पंचायत भाली व ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में वरसात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
जिसमे उन्होंने जहां अधिक नुकसान हुआ था, वहां फौरी राहत की राशि भी दी। इसके साथ नायब तहसीलदार सीता राम ने बताया कि कृषि व पशुलापन मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार व उपमंडल अधिकारी महेंद्र प्रताप ठाकुर के आदेशों से आज यह मोक्के किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जितने भी परिवार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं वो अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) साइट पर जाकर प्रभावित क्षेत्र की फोटो, प्रधान की रिपोर्ट, पीड़ित का आधार कार्ड अपलोड करवाएं। जिसमे प्राथि को एप्लिकेशन नम्बर जारी किया जाएगा और उस एप्लिकेशन को प्रदेश स्तर पर ट्रेक किया जायेगा और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
मोक्का व राहत राशि प्राप्त करने बालों के नाम
1-लुधर राम पुत्र दलिपा -5000 सीयूहनी पंचायत
2-सलोचना देवी विधवा बरडू -5000 -सीयूहनी पंचायत
3-करतार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ,सीयूहनी पंचायत,मकान का मोक्का व ऑनलाइन अप्लाई के लिए कहा 4 -राम सिंह पुत्र गोरी शंकर त्रिलोकपुर निवासी ,मकान का मोक्का व ऑनलाइन अप्लाई के लिए कहा गया 5-थापा राम ,बुद्धि सिंह ,पदम् सिंह कुलदीप सिंह ,शांति स्वरूप निवासी ग्राम पंचायत भाली (तखनियाड) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया
उप प्रधान भाली मुंशी राम के बोल
ग्राम पंचायत भाली के उप प्रधान मुंशी राम ने कहा कि भारी बारिश से ग्राम पंचायत भाली में भी भारी नुकसान हुआ है। जिसमे थापा राम का मकान जमींदोज हो चुका है और बुद्धि सिंह के मकान में भारी मलबा आ गया है व पदम् सिंह, शांति स्वरूप, कुलदीप सिंह इत्यादि की जमीनों को खतरा है। इन परिवारों की हर संभव सहायता की जाए।
इसके साथ उन्होंने प्रशासन व सरकार से अपील की कि जिस भी आपदा पीड़ित की अर्जी आपके पास आती है, तो उसके लिए आप ने जो भी सहायता करनी हो तो अतिशीघ्र करें। उन्होंने एक वर्ष पूर्व मलबे के दबे सरन दास के घर के बारे में बताया कि आज दिन तक प्रशासन द्वारा कोई आर्थिक सहायता नही मिली है, इसलिए जो भी मदद करनी हो जल्द कर दें।
उप प्रधान सीयूहनी गगन सिंह के बोल
सीयूहनी के उप प्रधान गगन सिंह में बताया कि नुकसान का जायजा लेने के लिए आज नायब तहसीलदार व पटवारी भाली मोक्का पर आए हैं। जिनमे उनके द्वारा दो परिवारों को मोक्का पर रिलीफ दिया है और बाकी के लिए आवेदन करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि अन्य परिवारों कीउचित सहायता की जाए।

बुद्धि सिंह के बोल
भाली के कोहला मेंबुद्धि सिंह के मकान में आर पार कटाव का मलबा आने के बारे में बताया ओर प्रशासन से हर संभव सहायता करने की अपील की।
कर्ण सिंह के बोल
भाली के स्थानीय वासी कर्ण सिंह ने बताया कि पिछले कल से इन लोगों के घरों को खाली करवा दिया था परंतु इनके मकान मलबे में दब चुके हैं। कर्ण ने इन गरीब लोगों की सहायता करने की अपील की।
ये रहे उपस्थित
कार्यलय कानूनगो प्रताप सिंह, पटवारी भाली दिवेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार वार्ड सदस्य भाली, अशवनी कपूर, प्रकाश राणा, मेजर रणजीत इत्यादि उपस्थित रहे।

