हिमाचल: 14 वर्षीय किशोरी से सौतेले बाप ने किया दुराचार

--Advertisement--

हिमाचल: 14 वर्षीय किशोरी से सौतेले बाप ने किया दुराचार

ऊना, 15 अगस्त – अमित शर्मा

जिला महिला थाना के तहत गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेले पिता द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में यूपी की 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पिछले काफी समय से परिवार सहित वह  ऊना में रह रही थी। किशोरी के पिता का देहांत हो चुका है, जबकि माता ने यूपी के ही एक व्यक्ति से शादी कर ली।

किशोरी का कहना है कि उसका सौतेला पिता करीब 2 वर्षों से उसे परेशान करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था। मामले को लेकर किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के सौतेले पिता पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...