लैंडस्लाइड से पूरी तरह से बंद बैहल स्वाहण बाया लखाला सडक, लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का सामना
स्वारघाट – सुभाष चंदेल
बैहल स्वाहण बाया लखाला सडक भारी बारिश के चलते जगह जगह से लैंडस्लाइड होने से पूरी तरह से बंद है। जिसके चलते लखाला खैरियां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
बताते चलें कि सडक कई जगह से फट चुकि है जिस पर वाहन चलाना तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोंगो का कहना है कि इस सडक पर रेलवे के भारी भरकम वाहन गुजरते है जिससे सडक अपना असतित्व खो रही है।

स्थानीय पंचायत प्रधान करमजीत कौर उप प्रधान हरपाल ठाकुर समाजसेवी जगमोहन चौधरी पंचायत सदस्य विनोद ठाकुर जगतार बैंस केवल बैंस मलकीत सिंह आदि का कहना है कि हमारी सडक गढ टैंक से लेकर करमाला तक जगह जगह से टुट कर बंद हो चुकी है।
जिससे हमें कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड रहा है। ग्रामीणों ने विभाग और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी सड़क की हालत को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाये।
लोक निर्माण विभाग जेई के बोल
इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के जेई रजनीश कौडा से बात कि गई तो उन्होने कहा कि भारी बारिश के कारण कई सडकें खराब हुई है। जिनमें लखाला की सडक भी है। जैसे ही बारिश रूकती है तो सडक को ठीक कर दिया जायेगा।

