1.330 किलोग्राम कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने हाथीथान में नाकाबंदी के दौरान एक वन तस्कर के कब्जे से 1.330 किलोग्राम कीड़ा जड़ी बरामद की है। इस जड़ी-बूटी को नैचुरल वियाग्रा के नाम से भी जाना जाता है।

कुल्लू – अजय सूर्या

पुलिस ने हाथीथान में नाकाबंदी के दौरान एक वन तस्कर के कब्जे से 1.330 किलोग्राम कीड़ा जड़ी बरामद की है। इस जड़ी-बूटी को नैचुरल वियाग्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह जड़ी-बूटी समुद्र तल से 9000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर पाई जाती है।

पकड़ी गई जड़ी-बूटी की बाजार कीमत 27 लाख रुपए है। तस्कर के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान एक टैक्सी को चैकिंग के लिए रोका गया। टैक्सी में बैठे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कीड़ा जड़ी मिली जोकि तोलने पर 1.330 किलोग्राम पाई गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान टीकम राम पुत्र वेद राम निवासी चचोगी कुल्लू के रूप में हुई है।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इस खेप की डिलीवरी कहां करनी थी और यह खेप उसने कहां से लाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...