शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत के ईको क्लब, रोट्रेक्ट क्लब व ठम्बा विकास मंच के सौजन्य से “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत ठम्बा के मोक्ष धाम में 70 भिन्न भिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर द्रोणाचार्य के 18 वें स्थापना दिवस को वन महोत्सव के रूप में मनाया।

इसमें विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण का महत्ववपूर्ण है तथा सभी को बताया कि पौधा रोपण करने से पर्यावरण संरक्षण होता है। इसलिए हर व्यक्ति को एक पौधा अपने लिए व अन्य पौधे पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूर लगाना चाहिए तथा उस पौधे की देखभाल तब तक करनी चाहिए जब तक वह पेड़ नहीं बन जाता।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति मेजर अमित डोगरा, एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह, कंवर सिंह विकास खण्ड अधिकारी रैत, रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष अश्वनी धीमान, महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जी.एस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बी.एस पठानिया, पंचायत प्रधान भारती चौहान, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, शरद वर्मा, नंद किशोर, गुलविंद्र, शशि कुमार सहित ठम्बा विकास मंच व रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारी महिला मंडल व गांव के लोग उपस्थित रहे ।

