शाहपुर – नितिश पठानियां
विधायक केवल सिंह पठानिया ने उप मंडल अधिकारी करतार चंद,लोकनिर्माण विभाग एसडीओ भरत भूषण, नायब तहसीलदार मुनीष कुमार, एक्सियन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, जायका प्रोजेक्ट बीपीएम नंदनी कपूर, फील्ड कानूनगो अक्षय कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ विक्रम शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि पाल, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अक्षय कुमार, उप प्रधान रजिंदर शर्मा, प्रदीप बलोरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ भारी बारिश के कारण धार कंडी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।

बन्द पड़ी सड़को को खोलने के लिए लोकनिर्माण विभाग को एक दिन का समय दिया कि जल्द ही धार कंडी क्षेत्र की सड़कों को खोल कर यातायात को बहाल करें। जिससे जनता को कोई आने जाने में असुविधा न हो।
राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहाँ जहाँ लोगो के घरों,गौशालाओं, भूमि बह रही है बहा जा कर मौका देख कर नुकसान का जायजा ले।और नुकसान को उप मंडल अधिकारी को रिपोर्ट करें।
जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द जनता को पानी को बहाल करके जनता को पीने के पानी पहुचाये।ओर पानी को चेक करने के लिए निर्देश दिये।

जायका प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धार कंडी क्षेत्र के एरिया की मिट्टी की टेस्टिंग करे जिससे पता चल सके कि ज्यादा स्लाइडिंग क्यों हो रही है।
पठानिया ने सभी अधिकारियों के विभागों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में सभी विभागो के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है।जिससे जनता को कोई भी परेशानी न हो।
बिधायक के दिशा निर्दशों के सात प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पहुँचाया गया।ओर उनको राहत राशी पहुचाई गयी है
- सुमन कुमार सपुत्र प्यारे लाल कुठारना को 10 हजार व एक तिरपाल तथा अनाज किट
- दिलो राम s/o लक्ष्मण कुठारना 10 हजार व एक तिरपाल तथा अनाज किट
- वीना देवी पत्नी स्वर्गीय महन्दो राम कुठारना 10 हजार व एक तिरपाल तथा अनाज किट
- दालती राम सपुत्र लक्ष्मण कुठारना 10 हजार व एक तिरपाल तथा अनाज किट
- प्रमोद सिंह सपुत्र मुंशी राम पटियादा ख़रीड़ी
- अशोक कुमार सपुत्र रत्न चन्द – 1 तरपाल परियादा ख़रीड़ी एक तरपाल
- ज्ञानचन्द सपुत्र अमर सिंह – परियादा ख़रीड़ी एक तरपाल
धार कंडी क्षेत्र मेंअभी तक हुए नुकसान का आंकलन
10 भेड़ बकरिया ओर पशुओं का नुकसान 6 लाख 58 हजार 500, 5 कच्चे घरों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त का नुक्सान 10 लाख, 4 रास्तों के नुकसान 2 लाख 90 हजार का नुकसान 14 कच्चे घरों का नुकसान पांच लाख 27 हजार 500, 13 गौशालाओं का नुकसान 66 हजार एक रॉन स्कूल का नुकसान 30 हजार हुआ है।

