शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं। कालका-शिमला रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 51 लोगों की मौत
जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब 51 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है।
अमित शाह और प्रियंका गांधी ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड़्रा ने ट्वीट कर दुख जाता है।
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र…
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2023
हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 14, 2023
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मौत पर जताया दुख
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से आपदा में सतर्क और सुरक्षित रहने का आग्रह किया हैं। उन्होंने मंडी, शिमला और दूसरे स्थानों में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से हुई दर्दनाक मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों से संवेदना प्रकट की हैं।
प्रतिभा ने शिमला के समरहिल में मंदिर के भूस्खलन से श्रद्धालुओं की दबने से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं। उन्होंने फागली, सायरीघाट, अर्की समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए जानमाल और दर्दनाक मौतों पर भी गहरा दुख प्रकट किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम: मुख्यमंत्री
राजभवन में 15 अगस्त पर नहीं होगा एट होम कार्यक्रम
प्रदेश में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान के दृष्टिगत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित किए जाने वाले एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भूस्खलन के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुई लोगों की मौत के चलते यह फैसला लिया है।
सीएम ने आपात बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपात बैठक बुलाई है। शिमला स्थित सचिवालय में बैठक हो रही है। बैठक में प्रदेशभर में भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह जारी हुए मौसम बुलेटिन में ऑरेंज अलर्ट था। लेकिन, दोपहर बाद इसे रेड कर दिया। 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई भागों में 20 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

