शाहपुर: डीसी ने बीएसएफ के वीर जवान विजय कुमार को अर्पित किए श्रद्धासुमन

--Advertisement--

शाहपुर, 11 अगस्त – नितिश पठानियां

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बता दें, शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ा के रहने वाले विजय कुमार बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन दिनों वे मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका निधन हो गया।

आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने वीर जवान को नम आंखों से विदाई दी।

जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने वीर जवान विजय कुमार की अंत्येष्टि में शामिल होकर परिवार के लोगों से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढांढस बांधा। उपायुक्त ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर जवानों के हम सदैव ऋणी रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...