तरवाई पुल वाहन दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान

--Advertisement--

तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित, कमेटी सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट, मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान 

चंबा ,11 अगस्त – भूषण गुरुंग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप  वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं ।

कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने  मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने बताया कि वाहन दुर्घटना में  मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायलों के परिजनों को 10 हजार रुपए की तत्काल राहत राशि प्रदान कर दी गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...