दामाद ने की ऐसी हरकत, ससुर भूल गया वो बेटी का पति है, ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

--Advertisement--

बेटी के घर आने के बाद पिता को दामाद की ऐसी हरकत में बारे में पता चला, जिससे वो भड़क गया। दामाद को उसने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

व्यूरो रिपोर्ट – आगरा 

मैनपुरी के कस्बा किशनी के गांव कछपुरा महोली में ससुर ने अपने ही दामाद की पिटाई कर दी। बताया गया है कि पिता बेटी के घर आया था। उसके सामने ही दामाद और बेटी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दामाद ने बेटी के साथ अभद्रता कर दी।

ये देख वो भड़क गया और दामाद की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना कस्बा किशनी के गांव कछपुरा महोली की घटना है।

इटावा के थाना वकेवर निवासी गुड्डू ने अपनी बेटी का विवाह गांव कछपुरा महोली निवासी शीलू के साथ किया है। बताया गया है कि बुधवार को गुड्डू बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचे थे। यहां पर बेटी और दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दामाद शीलू ने बेटी के ऊपर हाथ उठा दिया। ये देख ससुर गुड्डू भड़क गया।

ससुर ने की पिटाई 

शीलू की मां सुदामा देवी ने बताया कि ससुर गुड्डू ने बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं हैं। पीड़िता ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत सही नहीं है।  इसके चलते पत्नी भी कई बार उसके साथ हाथापाई कर चुकी है।

दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप

वहीं दूसरे पक्ष से गुड्डू ने बताया कि बेटी अंजली के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन मारते पीटते हैं। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...