गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह, ओल्ड स्टूडेंट्स को रहेगा खुला निमंत्रण: ओएसए

--Advertisement--

गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह, ओल्ड स्टूडेंट्स को रहेगा खुला निमंत्रण: ओएसए

देहरा – शिव गुलेरिया 

ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा जल्द ही स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रही है। इसके लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओएसए के अध्यक्ष महिंद्र सिंह राणा ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रिंसिपल डॉ अंजू चौहान उपस्थित रहीं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा अपने स्थापना के गौरवमई 50 वर्ष होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रहा है। जिसके लिए जो भी तैयारियां की जानी है, क्या एजेंडा रहेगा। इसके उपर विचार विमर्श किया गया।

कॉलेज की स्थापना सन् 1973 में की गई थी। वहीं सीनियर उपाध्यक्ष रहे किशोर ठाकुर के स्वर्ग सिधारने पर दो मिनट का मौन रखा गया। किशोर कुमार हिमाचल पुलिस से रिटायर्ड थे और पूर्व में रहे मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल के पीएसओ भी रहे थे। यहां स्वर्गीय किशोर ठाकुर द्वारा कॉलेज में दिए गए योगदान को भी सराहा गया।

ओएसए के अध्यक्ष महिंद्र सिंह राणा ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा में मनाया जाएगा। जिसके लिए वह सभी ओल्ड स्टूडेंट्स को यहां आने का खुला निमंत्रण दे रहे हैं।

50 वर्षों में लाखों स्टूडेंट्स यहां से शिक्षा ग्रहण करके निकले और अपनी अपनी फील्ड में कई आयाम स्थापित किए। वह सभी स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करें और नए स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के टिप्स सांझा करें।

कार्यकर्म कैसा हो इसके लिए अगली रूपरेखा 26 अगस्त को बनाई जाएगी। वहीं इस मौके पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने कहा कि गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा में 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा।

सतीश ठाकुर ने कहा कि जो भी स्टूडेंट्स इस कॉलेज में पढ़े है। चाहे कहीं भी हैं और किसी भी पद पर हैं उन्हें हम निमंत्रण दे सके। वैसे हमारा यह खुला निमंत्रण रहेगा कि जो भी तिथि निर्धारित होगी उसमें वह भी हिस्सा बनें।

ये रहे उपस्थित 

इस बैठक में ओएसए के संस्थापक अध्यक्ष सतीश ठाकुर, उपाध्यक्ष अविनाश सेठी, जगदीश ठाकुर, सुमीत मनकोटिया, सीनियर उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, सह सचिव कुलदीप संदल, विनोद कुमार, प्रेम लाल शर्मा, सचिव प्रो० सुशील कुमार व अन्य अमित कौशल, अशोक कुमार, ब्रजेश्वर साकी, राज मनकोटिया, शशि शर्मा, प्रो० कर्ण पठानिया, प्रो वंदना राणा व प्रो० बृजेश्वर रनौत उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...