जीजा के साथ साली का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, महिला ने अपनी छोटी बहन को मारी गोली; घायल

--Advertisement--

पति के साथ रिलेशनशिप का था शक, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस

दिल्ली – नवीन चौहान

दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया में एक महिला ने अपनी बहन को गोली मार दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 20 वर्षीय बहन को अपने पति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के शक में गोली मारी है। पीड़िता मामूली रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद की रहने वाली सुमाइला ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बड़ी बहन ने उसे देशी पिस्टल से बुधलार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर गोली मारने का प्रयास किया।

डिप्टी पुलिस कमिश्रर जॉय टिर्की ने बताया कि छर्रे सुमाइला के चेहरे पर लगने के बाद सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई बार वार किया।

डीसीपी ने आगे बताया कि पीड़िता मामूली रूप से घायल हो गई। सोनू को शक था कि उसकी छोटी बहन सुमाइला का उसके पति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत शास्त्री पार्क थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...