हिमखबर – डेस्क
बड़सर उपमंडल के अंतर्गत हार बुम्बलू के पास 3-4 दिन पहले ही एक ढाबे पर काम पर रखे नेपाली मूल के राम बहादुर (45) ने अपना गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया है।
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया। बड़सर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार ढाबे वालों के पास कोई जानकारी न होने के कारण व्यक्ति की पहचान करने में समस्या पेश आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी. बड़सर लालमन शर्मा ने एक बार फिर लोगों को आगाह किया है कि वे किसी भी व्यक्ति को बिना वेरिफिकेशन के अपने घर में पनाह न दें और बाहर से आने वाले प्रवासी का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

