हज़ारो की नकदी और चिट्टा के साथ दो युवक और युवती गिरफ्तार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

ज़िला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों व एक युवती को पकड़ा। जिनके पास से 9.51 ग्राम चिट्टा व 17,890 रूपये बरामद हुए। आरोपी बद्दी व बरोटीवाला में चिट्टे तस्करी करने आए थे जिन्हें गिरफ़्तार करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रहा है।

आरोपियों की पहचान हरविन्द्र सिंह @ हन्नी निवासी समराला जिला लुधियाना पंजाब, सरनजीत सिंह निवासी माजरी खरड जिला मोहाली पंजाब व युवतू सायना वर्मा निवासी रायकोट लुधियाणा पंजाब से हुई। जिन्हें पुलिस ने लक्कड़ पुल के समीप एक होटल से गिरफ़्तार किया।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसके जाँच की जा रही है । बरोटीवाला थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि युवती समेत दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है जिनके खिलाफ NDPSएक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...