नौकरी कर रहे लोगों के परिवारों को सरकार का झटका, पारिवारिक पेंशन से डीए किया समाप्‍त

--Advertisement--

नौकरी कर रहे लोगों के परिवारों को सरकार ने झटका दिया है। पारिवारिक पेंशन पाने वाले ऐसे आश्रितों का डीए (महंगाई भत्ता) समाप्त कर दिया है। मामला तब सामने आया जब पेंशनधारक जिला कोषागार कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र देने गए। कोषागार अधिकारियों का कहना था कि अब डीए नहीं मिलेगा। वेतन और पेंशन के साथ डीए दिए जाने का प्रविधान ही नहीं है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक आधार पर नौकरी कर रहे लोगों के परिवारों को सरकार ने झटका दिया है। पारिवारिक पेंशन पाने वाले ऐसे आश्रितों का डीए (महंगाई भत्ता) समाप्त कर दिया है। मामला तब सामने आया जब पेंशनधारक जिला कोषागार कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र देने गए। कोषागार अधिकारियों का कहना था कि अब डीए नहीं मिलेगा।

वेतन और पेंशन के साथ डीए दिए जाने का प्रविधान ही नहीं है। वन विभाग में भी पेंशन से डीए का भुगतान बंद करने के मामले सामने आए हैं। पारिवारिक पेंशन ले रही निर्मला देवी को जिला शिमला कोषाधिकारी कार्यालय ने महंगाई भत्ता देना बंद कर दिया है।

जुलाई की पेंशन से 3500 रुपये की कटौती की है। निर्मला देवी का जीवन प्रमाण पत्र देने आए परिवार के सदस्य को यह भी कहा गया कि 2002 से भुगतान किया जा चुका डीए रिकवर किया जाएगा।

पेंशन लेने वाली निर्मला देवी के पति उद्योग विभाग में सेवारत थे और उनकी मृत्यु होने के बाद पारिवारिक पेंशन लगी। उन्हें जुलाई तक 13,500 रुपये पेंशन मिलती थी और उनका बेटा उद्योग विभाग में करुणामूलक आधार पर नौकरी कर रहा है। नियमानुसार निर्मला देवी को 30 प्रतिशत पेंशन के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जा रहा था।

21 साल बाद जिला कोषाधिकारी कार्यालय के अधिकारी नींद से जागे और डीए बंद करने के साथ-साथ रिकवरी का आदेश भी सुना दिया। पारिवारिक पेंशन ले रही निर्मला देवी का मामला शिमला जिला का है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह से पारिवारिक पेंशन के मामलों में कोषागार कार्यालय ने पेंशन के साथ मिल रहा महंगाई भत्ता बंद कर दिया है या फिर बंद कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...