कोरियर देने के बहाने घर में घुसा हमलावर, चाकू के दम पर मांगी नकदी; विरोध करने पर किया हमला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के सोलन में दर्दनाक हादसा हुआ। सोलन शहर के टैंक रोड पर सरकारी आवास में रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया। कोरियर देने के लिए आए व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया।

जब युवक ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गया। इस घटना में घर में रहने वाले युवक को चोटे लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

17 वर्षीय युवक उदय टेंक रोड़ पर डीसी ऑफिस कॉलोनी में घर पर अकेला था। उदय यहां पर अपनी माता के साथ रहता है। वीरवार को दिन के समय जब वह घर पर अकेला था तो एक व्यक्ति कोरियर देने के बहाने से उसके घर में घुस आया।

जिसके बाद उसने पानी मांगा। इस बीच हमलावर ने घर में प्रवेश कर लिया और युवक से चाकू दिखाकर घर में पड़ा नगदी आदि मंगवाया। युवक के विरोध करने पर उसने उस पर चाकू से हमला किया। इस बीच शोर सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठे हुए तो घबराकर हमलावर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद लोग उदय को अस्पताल ले आये।

पुलिस अधीक्षक के बोल

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि हमलावर व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इन दोनों के बीच किस वजह से झगड़ा हुआ इस बात की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

5 दिन की हड़ताल से हिमाचल में एंबुलेंस सेवा बाधित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन...

“पहाड़ कमाई का साधन नहीं” – त्रियुंड मॉडल पर नैंसी अटल का सरकार पर हमला

पहाड़ों पर शुल्क लगाकर सरकार ने युवाओं से प्रकृति...

चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से बच्चों ने प्राप्त किया...

14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां...