जूस में नशीला पदार्थ पिला कर महिला से कर डाली हैवानियत, दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ में महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 13 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह पैसों की जरूरत के चलते एक करियाने की दुकान में काम करने लगी।

दुकान मालिक बुरी नजर रखता था और कई बार पैसों में खरीदने व जबरन धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना चुका है।पीड़िता के अनुसार बीते दिनों जब वह दुकान का काम करने के बाद घर जाने लगी तो दुकान मालिक ने उसे खाना गर्म करने के लिए बोला और खुद दुकान के स्टोर में शराब पीने लगा।

इस दौरान एक जूस का गिलास उसे दिया। जूस पीने से वह अचानक बेहोश हो गई। करीब साढ़े 10 बजे जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। इसके बाद दुकान मालिक धमकाने लगा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। महिला की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी नालागढ़ के बोल

डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...