इंजीनियर आदर्श भारद्वाज ने संभाला अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल ज्वाली में कार्यभार

--Advertisement--

इंजीनियर आदर्श भारद्वाज ने संभाला अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल ज्वाली में कार्यभार

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय ओपी भारद्वाज के सुपुत्र इंजीनियर आदर्श भारद्वाज ने अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल ज्वाली में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के ज्वाली यूनिट के पदाधिकारियों ने फूल माला भेंट कर इंजीनियर आदर्श भारद्वाज जी का स्वागत किया।

इस अवसर पर यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय ओपी भारद्वाज को याद करते हुए यूनियन के राज्य संगठन सचिव अश्विनी ठाकुर व् जिला संगठन सचिव बालकृष्ण शर्मा व् यूनियन के मेंबर एडवाइजरी काउंसिल पवन मोहल ने कहा कि 1/9/ 1971 को बिजली बोर्ड बना और उसके साथ एक सप्ताह के अंदर ओपी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन का गठन किया।

यह यूनियन आज भी भारद्वाज जी के आशीर्वाद से विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर के और साथ में विद्युत बोर्ड के निजीकरण के बिरोध में हर लड़ाई को लड़ा है । यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग को 9 अगस्त 2023 से पहले विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली के मांग पत्र दिया है।

अगर बोर्ड प्रबंधक वर्ग 9 अगस्त से पहले विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली के आदेश जारी नहीं करता है, तो यूनियन 10 अगस्त 2023 को पूरे प्रदेश के विद्युत मंडलों सर्कलो में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर के धरना प्रदर्शन करेगी। अगर आज बिजली बोर्ड का अस्तित्व कायम रहा है तो इसमें कर्मचारी यूनियन का अहम योगदान रहा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ज्वाली यूनिट प्रधान सुरेश चौधरी, रोहित शर्मा, प्रधान गनोह यूनिट केन्द्रिय कार्यकारिणी सदस्य भूषण सिंह, फोरमैन उप प्रधान ज्वाली यूनिट सूरज शर्मा, संजय धीमान, बलकार सिंह, किशोरी लाल, चमन लाल, बृजेश राणा, संजीव चौधरी, अविनाश चौधरी, रंजीत चौधरी, ‌सहित कर्मचारियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...