7 हज़ार की रिश्वत लेते बिजली बोर्ड का JE रंगे हाथों काबू

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला से सटे जुन्गा में बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को धर दबोचा है।

बिजली बोर्ड के जेई पर आरोप है कि वह घरेलू बिजली का प्रयोग कमर्शियल के तौर पर करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। ऐसे में शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी।

जिस पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित जूनियर इंजीनियर धीरज कुमार पर विजिलेंस की ओर से केस दर्ज किया गया है।

विजिलेंस एसपी शिमला के बोल 

विजिलेंस एसपी शिमला अंजुम आरा का कहना है कि जूनियर इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...