129.6 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ महिला सहित 2 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाथू में सोमवार रात को पुलिस ने नशीला पदार्थ पकड़ा। टाहलीवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई निर्मल पटियाल, एचसी महिंदर सिंह, बलजीत सिंह व नीरज कुमार पर आधारित टीम ने बाथू में नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हासिल की है।

नाकाबंदी के दौरान श्रीनगर से गढ़शंकर (पंजाब) जा रहे एक ट्रक चालक हरमनदीप (33) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव घाघों रोडांवाली, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर व ट्रक में साथ बैठी एक महिला हरजीत कौर (47) पत्नी बलविन्द्र सिंह निवासी बेगमपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब से 129.6 किलोग्राम चूरा-पोस्त की पत्तियां, टहनियां व डोडे पकड़े हैं।

नशीले पदार्थ को बोरियों में भरकर ट्रक में रखा गया था। हैरानी की बात है कि श्रीनगर से बाथू तक पहुंचने के दौरान ट्रक की कहीं भी चैकिंग नहीं हुई और टाहलीवाल पुलिस चौकी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने नशा अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस धंधे से जुड़ीं बड़ी मछलियों का भी खुलासा हो सकता है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर के बोल 

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाथू में नशीले पदार्थ सहित पकड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...