भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

मणिपुर राज्य में हिंसा को रोकने में नाकाम प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने व राष्ट्रपति शासन लागू करने की उठाई मांग, मणिपुर में बीते दिनों 2 महिलाओं के साथ निर्वस्त्र घुमाने व सामूहिक बलात्कार की घटना पर जताई चिंता।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

मणिपुर में बीते दिनों दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने व सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद पूरे देश में मणिपुर सरकार के खिलाफ खासा रोष देखा जा रहा है। इसी के चलते नालागढ़ में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नालागढ़ में एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया है।

ज्ञापन के माध्यम से जहां मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई है। वहीं पार्टी के सदस्यों एवं किसान यूनियन की ओर से मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त भी किया गया। और राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग रखी गई है।

आपको बताँ दें कि मणिपुर में बीते दिनों दो 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर भी चिंता व्यक्त की गई है और ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि मणिपुर की वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ साबित हो गईं है।

केंद्र सरकार भी एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, यह दूसरी तरह महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के बावजूद अभी तक प्रदेश सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया है और मणिपुर में हिस्सा की लपटे पड़ोसी राज्यों में भी फैल सकती हैं।

इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं और इसी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मणिपुर ने जारी हिंसा पर तुरंत रोकथाम करने की अपील सरकार से की है और उन्होंने मांग की है कि मणिपुर में वर्तमान भाजपा सरकार को बर्खास्त करने वहां और जल्द राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।

मणिपुर में हिस्सा की तत्काल समाप्ति मानव अधिकारों के सम्मान और शांति स्थापना के लिए तुरंत उचित कदम उठाए जाने चाहिए और मणिपुर में जो लोग मारे गए हैं और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और महिलाओं को समुचित सुरक्षा भी प्रदान की जाए।

मणिपुर में जितने भी निर्देश लोगों के घरों एवं अन्य संपत्ति जलाई गई है। उनके परिवारों को बीमा की सुरक्षा के साथ सरकारी खर्चे पर पक्के घर बनाने के लिए उचित धन की व्यवस्था करवाने की भी मांग रखी गईं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...