रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से ऑनलाईन होगा पंजीकरण

--Advertisement--

आवेदकों अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

धर्मशाला, 31 जुलाई – हिम खबर डेस्क

रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहली अगस्त, 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी अक्षय कुमार ने देते हुए बताया कि आवेदकों को पंजीकरण तथा रोजगार कार्ड के नवीनीकरण के लिए विभाग की साइट पर लॉग इन करना पड़ेगा तथा प्रत्येक आवदेक को सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके उपरांत आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

विभाग द्वारा रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी हेतु एक यूट्यूब विडियो भी बनाया गया है जिसमें पंजीकरण तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि किसी भी आवेदक को पंजीकरण करवाने में असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपनी नजदीकी रोजगार कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलने से अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों में बार-बार नहीं आना पड़ेगा इससे आवेदकों के समय में भी बचत होगी तथा आने जाने का खर्चा भी कम होगा।

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी ने कहा कि रोजगार कार्यालयों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को घर द्वार पर ही रोजगार के बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण व नवीनीकरण करने के लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉग-इन आईडी बनाने के उपरान्त ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

विभाग द्वारा रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी हेतु एक यूटयूब विडियो भी बनाया गया है, जिसमें पंजीकरण व नवीनीकरण प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी गयी है। इच्छुक आवेदक यूट्यूब वीडीयो https://youtu.be/IlhArkhqk7E से पंजीकरण व नवीनीकरण संबन्धी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी रोजगार कार्यालयों में भी सम्पर्क कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...