हथियारों से युवक किया जख्मी, 2 पर मारपीट का केस

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के साथ लगती पंचायत लारथ गांव बरोह में दो गुटों में मारपीट से एक युवक जख्मी हो गया। रेहन पुलिस चौकी प्रभारी सचित कलिया ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित अभय कुमार की शिकायत पर गांव बरोह के दो युवकों अशोक कुमार और संतोष कुमार (इशू) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उनका कहना है कि पीड़ित ने अन्य लोगों पर भी मारपीट में शामिल होने का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर हुई थी।

इसके बाद उक्त आरोपियों ने पीड़ित पर तेजदार हथियारों से हमला किया और जख्मी कर दिया। घायल युवक अभय का मेडिकल कॉलेज टांडा में इलाज किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...