इंदौरा – शम्मी धीमान
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के ग्राम पंचायत पराल निवासी केवल कृष्ण को OBC सैल मंडल इंदौरा के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ये नियुक्ति OBC सेल के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रम चौधरी द्वारा की गई है। इस संदर्भ में आज उन्हें इंदौरा वन विश्राम गृह में स्थानीय विधायक मलेनदर राजन मंडल अध्यक्ष इंदौरा दवेन्द्र सिंह मनकोटिया द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष केवल कृष्ण को पुष्प मालाएँ पहनाई गई। स्थानीय विधायक और मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया ने उन्हें शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। नियुक्ति होने पर पूछे जाने पर नव नियुक्त अध्यक्ष केवल कृष्ण ने कहा कि सबसे पहले मैं इसके लिए OBC सेल के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम चौधरी का मैं धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मुझे यह जिम्मेवारी सोपी है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए केवल कृष्ण ने कहा है कि यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मुझे माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्थानीय विधायक मलेनदर राजन, मंडलअध्यक्ष दवेन्द्र सिंह मनकोटिया का तह दिल से आभारी हूं तथा जो जिम्मेवारी मुझे दी गई है। मैं उसे बखूबी निभाऊगा और शीघ्र ही कार्य करने का विस्तार किया जाएगा।
मैं क्रम बार ढंग से विकासखंड इंदौरा की सभी पंचायतों का दौरा करूंगा और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने का क्रम नियंत्रन जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि काग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई मुसीबत आती है तो मैं दिन-रात उनका सहयोग करूंगा।

श्याम के समाधान के लिए नियंत्रण कार्यकर्ता रहूंगा ताकि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत किया जा सके। नवनियुक्त केवल कृष्ण पहले पराल पंचायत के प्रधान व विकासखंड इंदौरा के BDC व भविन पदों पर कार्य कर चुके हैं। तथा कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता हैं।
मंडल में इनकी अच्छी पहचान है तथा सैकड़ों युवाओं के साथ इनका ताल मेल है। अब नियुक्ति होने पर इनके सभी सहयोगियों के चेहरों पर खुशी की लहर है। इंदौरा पहुंचे उनके सहयोगियों ने केवल कृष्ण को पुष्प मालाएं पहनाकर ढोल नगाड़ो से इनका भव्य स्वागत किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में कुलदीप सिंह किपा, डॉक्टर विशालम,नोहर लाल, संदीप कटोच, अनिल कटोच, रनजीत सिंह, धर्मेंद्र , नरेंद्र, महेंद्र, गजेंद्र, राकेश, करण सिंह पठानिया, उमाकांत सुदन आदि मौजूद रहे।

