मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुलदीप सिंह पठानिया

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने ऐतिहासिक मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

माननीय कुलदीप पठानिया ने कहा की अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा जिला की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का परिचय है। माननीय कुलदीप पठानिया ने प्रदेशवासियों व चम्बा वासियों को मिंजर मेले की बधाई देते हुए कहा कि चम्बा जिला अपनी नैसर्गिक सुंदरता और समृद्ध लोक संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्व है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर गांव और हर शहर संस्कृति का एक अनूठा पन्ना है, जो अन्यत्र कहीं नहीं मिलता। यहां संस्कृति और परम्पराओं को मेलों के माध्यम से संरक्षण देकर भाईचारे व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जाता है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मिंजर महोत्सव में यहां की पुरातन लोक परम्पराओं, मान्यताओं और आस्थाओं का गहरा नाता रहा है।

इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक लखविंदर वडाली के नाम रही। उन्होंने अपने हिट गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी तथा लोगों की फरमाइश पर भी गाने गाए, जिन पर दर्शक खूब झूमे।

इसके अतिरिक्त शाम म्यूजिकल ग्रुप, भावना, भगवती सांस्कृतिक मंडल, अभिमन्यु, तनिष्क भारद्वाज, विशाल, निकिता, नैतिक, अंजलि, किरण, कर्ण, शिल्पा, तरुण गिल चंबियाल, सीमा भारद्वाज, काजल, सूरज, आखिल, प्रियंका, साहिल कुमार, विवेक, ज्योति, नीलम, हेम राज, मनोज कुमार, शीतल, सतपाल, शिखर, योग, सचिन ठाकुर समेत अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...