नवविवाहिता ने पति सहित 6 के खिलाफ करवाई FIR, रस्सी से बांधकर मारपीट के आरोप

--Advertisement--

नवविवाहिता ने पति सहित 6 के खिलाफ करवाई FIR, रस्सी से बांधकर मारपीट के आरोप 

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अदालत के माध्यम से पुलिस के पास केस दर्ज कराया है।

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते थे। इसी दौरान वह उन सभी की नजर बचाते हुए घर से भाग कर अपने किसी रिश्तेदार के पास पहुंची, जहां से उसे उसके मायके पहुंचाया गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2022 में पेखूबेला के नूर मोहम्मद नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके साथ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया।

यहां तक कि उसके पति और जेठ उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते रहे। महिला ने आरोप लगाया कि उसे दिन भर में केवल मात्र एक ही बार खाना दिया जाता था, जबकि खाना मांगने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों की यातनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि महिला ने पुलिस के खिलाफ भी आरोप लगाया और कहा कि इस घटना को लेकर उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचित किया था, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की।

दूसरी तरफ डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके प्रति नूर मोहम्मद पुत्र निक्का, सास शबनम, ननद रूबी, ससुर निक्का और जेठ जायद के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 406, 323 और 34 के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...