हरिपुरधार में रोलर का टायर चुराने वाले बाहुबली चोर गिरफ्तार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश में संगड़ाह उपमंडल में बाहुबली चोर गिरफ्तार हो गए है। हरिपुरधार में हेलीपैड के समीप से करीब एक टन से अधिक वजन वाले रोड़ रोलर टायर को चुराने वाले शिमला जिला के कुपवी उपमंडल के रहने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल मेहता के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा चोरी में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन को भी कब्जे में लिया गया है अन्य चोरों की तलाश जारी है। भारी भरकम टायर चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हुई थी।

डीएसपी  संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, चोरी में चौपाल तहसील के बोरा गांव के 21 वर्षीय जेसीबी ऑपरेटर अरविंद कुमार व काफलां के 24 वर्षीय उसके हेल्पर अरुण कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...