कालेज छात्रों के बीच खुनी झड़प, 6 घायल, केस दर्ज

--Advertisement--

चौड़ा मैदान के पास कालेज छात्रों के बीच खू*नी झड़प, 6 घायल, बालूगंज थाना में केस दर्ज

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान के समीप मंगलवार को दो छात्र संगठनों में मारपीट हो गई। इस घटना में कई छात्र घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा छात्रों के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात मंगलवार दिन में चौड़ा मैदान के समीप हुई, जिसमें छह के करीब छात्र घायल बताए जा रहे हंै। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसमें दस के करीब छात्र आरोपी बताए जा रहे है।

दूसरी ओर एसएफआई ने एबीवीपी पर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ छात्र कोटशेरा कालेज की ओर जा रहे थे तो चौड़ा मैदान के समीप एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों से मारपीट की गई।

एसएफआई के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा का कहना है कि ने बताया कि इस घटना में उन्हें स्वयं भी चोटे आई है। उनका कहना है कि इसमें एबीवीपी के करीब दस छात्र शामिल है।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना में छह के करीब छात्र घायल हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...