दोस्त के साथ रिवालसर झील में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

--Advertisement--

रिवालसर झील में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन पाल पुत्र खीमा राम गांव घरवासड़ा तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई।

मंडी- अजय सूर्या

रिवालसर झील में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन पाल पुत्र खीमा राम गांव घरवासड़ा तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक मां-बाप का इकलौता सहारा था और करीब छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी।

पुलिस व फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे के सर्च आपरेशन के बाद झील से युवक का शव बरामद किया। पुलिस को जांच में पता चला है कि युवक अपने दोस्त के साथ यहां आया था और नहाते वक्त पानी में समा गया।

स्थानीय युवकों ने उसे झील में डूबता देख पानी में कूद कर बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तब तक वह झील की गहराई में समा चूका था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से झील में सर्च अभियान चलाया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी के बोल

बल्ह थाना प्रभारी सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रशासन के बार-बार जागरूक करने के बाद भी लोग नदी-नालों में नहाने के लिए उतर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...