चम्बा – भूषण गुरुंग
बरसात की बेरहम बारिश के चलते चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर गत रात्रि जगह-जगह भूस्खलन होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं। बारिश के कारण तीसा मार्ग पर कई जगह जमीन धंसने से सडक़ का नामोनिशान मिट गया है।
लोक निर्माण विभाग को पिछले 24 घंटे के भीतर ही बारिश के कारण करीब 1 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम छेड़ दिया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि देर शाम तक तीसा मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

