घर से नौकरी के लिए जा रहे दो भाइयो की बाइक व पिकअप में टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

--Advertisement--

दोनों भाई बाइक पर घर से नौकरी के लिए खन्ना (पंजाब) जा रहे थे।

हमीरपुर,25 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट 

जिला के उपमंडल बड़सर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां घर से छुट्टी काटकर नौकरी पर वापस जाते समय एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवक के चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि दोनों भाई बाइक पर घर से नौकरी के लिए खन्ना (पंजाब) जा रहे थे। दोनों एक ही औद्योगिक इकाई में नौकरी करते थे।

इसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका बड़ा भाई शम्मी कुमार बाल-बाल बचा, उसे मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान विनय शर्मा (27) पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है।

रोपड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद विनय का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...