मंडी : 6 मील के पास बाल-बाल बची गाड़ी, पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर

--Advertisement--

मंडी, 22 जुलाई – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के पास एक बार फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक ने सुझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी को रिवर्स गियर लगाकर उसे पीछे ले गया, अगर आगे जाने की जिद्द करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आज सुबह ही 6 मील के पास भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया था। बारिश के बीच मलबा हटाकर हाईवे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। कुछ वाहन यहां से गुजरे भी। लेकिन एक छोटा मालवाहक जैसे ही गुजरने लगा तो पहाड़ी से पत्थर आ गिरे।

चालक ने इन्हें देख लिया और तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी को रिवर्स गियर लगाया और उसे पीछे ले गया। देखते ही देखते पहाड़ी से पत्थरों का सैलाब आ गया। अगर चालक आगे चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पहाड़ी से गिरते पत्थर

मिली जानकारी के अनुसार अभी हाईवे यातायात के लिए बंद है। हालांकि बारिश के बीच इसे बीच-बीच में खोला जा रहा है लेकिन यहां से सफर करना किसी खतरे को निमंत्रण देने जैसा ही है। वहीं, जिला प्रशासन ने 25 जुलाई तक जिला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से अनावश्यक यात्राओं से बचने की अपील की है।

सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और मौसम साफ होने पर ही इसे खोलने का निर्णय लिया जाएगा। चार मील और सात मील के पास पुलिस तैनात करके नाका लगा दिया गया है। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...