पठानकोट मंडी रोड़ पर 32 मील में फंसा ट्रक, लगा चार घंटे लंबा जाम

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास फोरलेन कार्य के कारण देर रात हुई बारिश से पहाड़ी का मलबा सडक़ आ गिरा, जिसमें सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक फंस गया।

इसके चलते सडक़ के दोनों तरफ वाहनों का लंबी कतार लग गई। लंबे रूट की बसें भी फंस गई, जिससे दूरदराज जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई।

इसके अतिरिक्त कई अन्य निजी वाहनोंं सहित समाचार पत्रों को सप्लाई करने वाली गाडिय़ां भी फंस गईं। लोग चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया और सुबह 8 बजे यातायात बहाल करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...