मामा-भांजे ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

--Advertisement--

थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि ने इब्राहिम वारसी और अहसान अली के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

व्यूरो रिपोर्ट

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में मामा-भांजे ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

आरोप है कि अब महिला पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसे इब्राहिम वारसी मूल निवासी फतेहपुर हाल पता मसवानपुर, रावतपुर अपने भांजे अहसान अली के साथ आए दिन अश्लील मैसेज करके परेशान करता है। इंस्टाग्राम पर गंदी फोटो भेजकर परेशान करता है।

आरोप है, कि 15 मार्च को रात 10:30 बजे वह घर में अकेले थी। तभी इब्राहिम व उसका भांजा अहसान घर में जबरन घुस आए और मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं।

धर्म परिवर्तन और न करने पर उनके भाई और पुत्र का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। उनकी बात न मानने पर अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

रावतपुर पुलिस ने इब्राहिम वारसी और अहसान अली के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव बनाने, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामला दर्जकर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...