मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं असंगठित क्षेत्र के विकास के लिए संवेदनशील
इंदौरा – शम्मी धीमान
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के वन विश्राम गृह मे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी )की बैठक का आयोजन किया गया! यह बैठक जिलाध्यक्ष नितेश कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पाठनिया की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई!
इस बैठक मे बतौर मुख्यतिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने शिरकत करते हुए कहा कि इंदौरा विधानसभा के मज़दूर कामगारों को सरकार की योजनाएं मिलेगी ताकि पिछले काफ़ी बर्षों तक का रुका विकास हो सके!
राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाना प्रदेश की जनता से संवेदनशिलता को दर्शाता है!
राणा ने तीखे व्यंग्य मे कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार ने मज़दूरों के हक़ को खाया है,लेबर कोड को खत्म किया! उसके विपरीत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के सभी वर्गों के लिये संवेदनशील सोच रख मज़दूरों की दिहाड़ी बढ़ा साबित किया कि प्रदेश मे सही मायने मे सुख की सरकार है।
हिमाचल की जनता भी समझ चुकी है कि प्रदेश का समुचा विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से व सभी वर्गों के लिये एक समान विकास की सोच से ही संभव होगा। राणा ने कहा कि प्रदेश के
अकुशल कामगारों को न्यूनतम 375 रुपये दिहाड़ी कर दी गई है,न्यूनतम मासिक मानदेय भी 11,250 रुपये मिलेगा।
इसके अलावा कई अन्य श्रेणियों के लिए भी मानदेय बढ़ाने की अधिसूचना जारी की गई है। जैसे अर्धकुशल श्रेणी में मिस्त्री, पाइप फिटर, सहायक फायरमैन, कुक आदि के लिए अभी दिहाड़ी 398 रुपये होगी, जबकि मासिक मानदेय 11,950 रुपये देय होगा।
कुशल श्रेणी में जैसे पंप ऑपरेटर, ट्रैक्टर ऑपरेटर के लिए भी यह दिहाड़ी 435 रुपये होगी, जबकि मासिक मानदेय 13,062 रुपये होगा। चार्जमैन, बुल्डोजर ड्राइवर, वर्कशॉप मेकेनिक जैसे अतिकुशल श्रेणी के कामगारों के लिए इसे 518 रुपये दिहाड़ी और 15,530 रुपये मासिक मानदेय तय किया गया है। राजीव राणा ने बताया कि यह 1 अप्रैल, 2023 से देय होगा।
राजीव राणा ने असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व मंत्रिमंडल का धन्यवाद भी किया। राणा ने कहा कि इंदौरा मे कांग्रेस के विधायक मलेन्दर राजन व उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल को प्रदेश सरकार पूर्ण सहयोग है, और कांग्रेस संगठन की मज़बूती के साथ नये इंदौरा की नीव रखेंगे।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सह सचिव रूचि चौहान, मदन , आदि पदाधिकारी मौजूद रहे, कार्यक्रम के बाद प्रदेश चेयरमैन ने शिव मंदिर काठगढ़ मे माथा टेका और आशीर्वाद लिया !

