डल्हौजी : पुलिस ने घर से बरामद की चिट्टे की खेप, चिट्टा सप्लायर सहित 3 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

कमरे से बरामद हुआ 24.53 ग्राम चिट्टा

चम्बा – भूषण गुरुंग

डल्हौजी के सदर बाजार में पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को उसके कमरे से 2 ग्राहकों संग रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान कमरे से 24.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मुख्य आरक्षी परमेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे गश्त पर सुभाष चौक में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि राज कुमार उर्फ दीपू पुत्र चरणजीत सिंह निवासी सदर बाजार अपने घर पर चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार करता है और इस समय उस के पास काफी मात्रा में चिट्टा उसके घर में है और वह उसे बेचने की फिराक में है।

पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज कुमार के घर की तलाशी ली तो वहां पर उसके साथ 2 अन्य युवक मौजूद थे, जोकि चिट्टे खरीद-फरोख्त करने आए थे।

उनकी पहचान विवेक कुमार (35) पुत्र प्रेम लाल और आदित्य कुमार (24) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव पुखरी डाकघर बनीखेत तहसील डल्हौजी जिला चम्बा के रूप में की गई। उपरोक्त तीनों से 24.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डल्हौजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...