अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन आयोजित

--Advertisement--

सलूणी व तीसा उपमंडल से संबंध रखने वाले 77 कलाकारों ने लिया भाग

चंबा ,18 जुलाई – भूषण गुरुंग

जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में सलूणी व तीसा उपमंडल से संबंध रखने वाले 77 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कलाकारों के चयन प्रक्रिया के लिए प्रशासन की ओर से छ: सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है जिसमें जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच, डॉ करण हितैषी, सहायक आचार्य सचिन, संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल तथा डॉ संजीव कुमार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आडिशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात गायकों व नृतक दलों को मेरिट के आधार पर ही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मंच पर प्रस्तुतियां देने का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को उपमंडल भटियात व डलहौजी, 20 जुलाई को चंबा उपमंडल तथा 21 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...