आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दो वाहनों को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

--Advertisement--

शिमला, 18 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से कई जिलों में बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है और कई लोग बेघर हो गए है। लोगों की मदद के लिए रेड क्रॉस आगे आया है और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है।

रेड क्रॉस द्वारा शिमला से 7 गाड़ियां अब तक मंडी ,कुल्लू, ऊना में भेजी जा चुकी है। वहीं मंगलवार को भी राजभवन से राहत सामग्री के दो वाहनों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरी झंडी दिखा कर कुल्लू के लिए रवाना किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। खासकर मंडी, कुल्लू में कई लोग बेघर हो गए हैं ऐसे में लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध करवाने के लिए रेडक्रॉस द्वारा इन क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है।

अब तक 7 गाड़ियां रवाना कर चुके हैं और आज 2 गाड़ियां और भेजी गई है। सबसे अधिक जरूरत प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की है, जिसके लिए प्रदेश सरकार बेहतर प्रयास कर रही है।

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल भी हिमाचल का दौरा करेगा। इस बीच केंद्र द्वारा भी फौरी राहत प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा कोष का गठन किया गया है। इस आपदा के समय में सबको आपदा कोष में अंशदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...