आज और कल बंद रहेगा मंडी-पंडोह के बीच नेशनल हाई-वे, ये है वैकल्पिक मार्ग

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

मंडी से पंडोह नेशनल हाई-वे छह मील पर दोबारा चट्टानें, पत्थर व मलबा गिरने के कारण बंद हो गया है। यह स्थान बहुत खतरनाक बन चुका है, जिसमें बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज और कल मंडी पंडोह के बीच एनएच यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

इस दौरान वाहन चालक नेरचौक पंडोह वाया चैलचौक मार्ग और मंडी कटौला बजौरा मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। एएसपी मंडी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि एनएच पर 6 मील बहुत भारी मात्रा में बड़ी-बड़ी चट्टानें तथा बोल्डर पहाड़ की 70 से 80 डिग्री की ढलान पर अटके पड़े हैं, जो अचानक नीचे एनएच पर गिर रहे हैं।

इसलिए खतरनाक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पहले इन सभी चट्टानों व पत्थरों, अटके हुए मलबे को हटाकर नेशनल हाईवे को वाहनों के गुजरने हेतु सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईव-े आज पूरा दिन और संभवतया कल भी कार्य पूरा होने तक बंद ही रखा जाएगा।

इस दौरान मंडी-कुल्लू ट्रैफिक को बाया चैलचौक तथा वाया कटोला चलाया जा रहा है। हालांकि इस समय बाया कटोला रोड घोड़ाफार्म में बंद है, लेकिन यह करीब डेढ़ घंटे में खुल जाएगा।

उन्होंने बताया कि बाया कटोला मार्ग पर केवल हल्के वाहन दोनों तरफ चलेंगे, जबकि बाया चैलचौक पंडोह होते हुए दोनों तरफ हल्के तथा भारी वाहन पंडोह तथा चैलचौक के बीच में 2-2 घंटे के लिए एकतरफा चलाए जाएंगे। यह सिलसिला तब तक चलेगा, जब तक एन एच बहाल नहीं हो जाता।

वोल्बो बसें और बहुत बड़े वाहन नहीं जाएंगे

पंडोह चैलचौक सडक़ पर भारी वाहन चलेंगे, लेकिन वोल्वो बसें, छह टायर से ऊपर वाले ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्राली के साथ नहीं चलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...