मवेशियों के लिए चारा लाने गई महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा की ग्राम पंचायत राजेरा के गांव थला में मवेशियों के लिए चारा लाने गई महिला सुमित्रा देवी पर भालू ने जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है।

घटना उस समय हुई जब महिला खेतों में जब घास काट रही थी। उस दौरान भालू ने महिला पर अचानक पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला के चेहरे, गले व पेट में गहरी चोटें आई हैं।

महिला का शोर सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक भालू वहां से भाग गया था। ग्रामीणों ने महिला को पालकी में डालकर मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया।

स्थानीय निवासी रमेश कुमार व जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से क्षेत्र में घूम रहे भालू को पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि भालओं के हमले से ग्रामीण डरे हुए हैं। इस हादसे के बाद खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों...

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव, डलझील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का...

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...