महिला कर्मियों से भरी बस पलटी, 18 घायल, ड्राइवर की लापरवाही से हादसा, तीन गंभीर जख्मी

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बरोटीवाला के तहत मंधाला में स्पीनिंग मिल की स्टाफ बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस चालक समेत 19 लोग घायल हो गए। घायलों में 18 महिलाएं है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रैफ रकर दिया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह की है, बद्दी की एक स्पीनिंग मिल की बस सुबह पंचकूला से कंपनी के वर्करों को लेकर आ रही थी। जैसे ही यह बस मंधाला पंचायत घर के सामने पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लुढक़ कर पलट गई ।

पुलिस को दिए बयान में बस में सवार सुनीता निवासी मौली जांजरा जिला पंचकूला (हरियाणा) ने कहा कि उनकी कंपनी द्वारा स्टाफ को लाने व ले जाने के लिए बस लगाई गई है बस चालक तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाता हुआ जब मंधाला पहुंचा तो नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

इस हादसे में बस में सवार सभी 18 महिलाओं को चोटें आई है। हादसे मे 15 महिला कर्मचारी आंशिक रूप से घायल हुई। थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत संबधित अस्पतालों में भेजा गया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...