चम्बा: भारी बारिश से अपने आशियानों को छोड़कर यहां वहां शरण लेने को मजबूर घियुणी के निवासी 

--Advertisement--

चम्बा: भारी बारिश से अपने आशियानों को छोड़कर यहां वहां शरण लेने को मजबूर घियुणी के निवासी 

चम्बा – भूषण गूरूंग 

विकासखंड चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत घियुणी कि गांव के लगभग दर्जनभर परिवार बीते दिनों हुई भारी बारिश से अपने आशियानों को छोड़कर यहां वहां शरण लेने को मजबूर है ।

काबिले गौर है कि घियुणी गांव के बशींदे भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरकने से भारी मलवा एवं पत्थर गांव की छतों पर आ गिरे।

उसी दौरान गांव वासियों ने जैसे-तैसे अपने परिवार सहित अपनी-अपनी जाने तो बचा ली किंतु घरों एवं फसलों को नुकसान जरूर हुआ।

इसका मौका स्थानीय उपमण्डलाधिकारी तीसा नागरिक एवं राजस्व विभाग द्वारा किया गया और उन्होंने तुरंत दिशा निर्देश जारी किए की गांव को खाली कर दिया जाए।

राहत के तौर पर हर परिवार को एक एक त्रिपाल बचाव हेतु दी गई। लेकिन ग्राम वासियों ने प्रशासन एवं उपमंडलाधिकारी महोदय से इस चैनल के माध्यम से गुहार लगाई है कि मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मद्देनजर पूरे परिवार सहित इन तीनों के नीचे भारी बारिश में कैसे रात गुजारनी हैं।

हमें बताएं छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं के साथ खुले आसमान के नीचे भारी बरसात में वक्त निकालना अत्यंत मुश्किल है।

तथा ग्राम वासियों ने स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि दर्जनभर परिवारों के इस हुई त्रासदी से मदद की जाए ताकि वह सुकून की जिंदगी गुजार सकें।

स्थानीय ग्रामवासी सलीम ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माणाधीन सड़क को लेकर सवाल उठाए हैं उसने कहां है कि जबसे पहाड़ी दर की है।

विभाग का कोई भी नुमाइंदा यहां नहीं पहुंचा और ना ही संबंधित ठेकेदार ने उचित समझा कि आकर ग्राम वासियों से पूछा जाए कि उनका हाल क्या है तो वहीं प्रशासन भी उनके साथ इस हाल में खड़ा दिखाई नहीं दे रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...