सिद्ध शिब्बो थान मंदिर में प्रथम मेले का आगाज

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

भलाड शिबू ठाकुर उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ के सिद्ध शिब्बो थान मंदिर में आज रविवार को प्रथम मेले में झंडा चढ़ाने की रस्म महन्त तिलक राज के तत्वावधान में की गई।

शिब्बो थान गोगावीर का एक मात्र ऐसा मंदिर है जो भक्त शिब्बो थान के नाम से जाना जाता है और यहां जहरवीर की पूजा बाबा शिब्बो थान के नाम से होती है।

वहीं बाबा शिब्बो थान के दरवार में अरदास व डेरा पूजा के साथ मेले का शुभारंभ किया गया. मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. महन्त तिलक राज द्वारा की गई विधिवत पूजा- अर्चना से मेला शुरू हुआ.

रविवार सुबह से ही पूरा भरमाड़ क्षेत्र बाबा शिब्बो थान के जयकारों से समैला गूंज उठा. मंदिर को दूलहन की तरह सजाया गया. बाबा शिब्बो थान मंदिर में हिमाचल के साथ साथ पंजाब से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए.

मेला शुरू होते ही कुछ ही देर में भीड़ सैकड़ों श्रद्धालुओं में तब्दील हो गई और बाबा शिब्बो थान के मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई. श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के शीश नवाते हुए अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की.

बाबा शिब्बो थान के दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं ने मिठाइयां मेले में किस्ती, झूले आदि का भी लुफ्त उठाया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...