व्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में गत सप्ताह भारी बरसात के कारण विभिन्न जिलों में आई प्राकृति आपदा से भारी नुकसान हुआ है।
हाल ही में जिला मंडी के पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पौंग जलाशय के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते अब बीबीएमबी प्रशासन द्वारा आज शाम 4 बजे पौंग जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा।
इसको लेकर बीबीएमबी प्रशासन ने सभी लोगों से डैम से दूर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
पौंग बांध के डाउन स्ट्रीम एरिया के साथ लगती पंचायतों की जनता जिला प्रशासन ने अपील की है कि दरिया के नजदीक न जाएं और यदि कोई जन / पशुधन दरिया के नजदीक है, तो उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
किसी प्रकार का डर पैदा करने वाली अफवाओं से बचें। बीबीएमबी प्रशासन ने किसी भी आपदा स्थिति में स्थानीय पंचायत प्रधान / सचिव / पटवारी को तुरंत सूचित करने की भी अपील की है।
साथ ही जिला आपदा प्रबंधन उपायुक्त कांगड़ा के नंबर 1077 या मोबाइल नंबर 7650991077 पर भी सूचना दे सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे स्लिपवे के माध्यम से पौंग पावर हाउस टरबाइन से 4377 क्यूसेक और स्लिपवे के माध्यम से 22300 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
पौंग बांध में लगातार पानी आ रहा है और जलस्तर 1367.87 फीट पहुंच गया है। लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है, जिसने पौंग झील किनारे के खड्डों- नालियों को ढक दिया गया है।
अब तो समतल जमीन में ही पानी चढ़ता जा रहा है। पौंग बांध में 1410 फीट तक पानी स्टोर किया जा सकता है, लेकिन 1390 फीट तक पहुंचते ही पानी को छोडने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। खतरे के निशान से अभी जलस्तर 20 फीट दूर है।
वहीं जल विनियम बीबीएम तलवाड़ा के वरिष्ठ अभिकल्प अभियंता विनय कुमार ने बताया कि बीबीएमबी के निर्देशों पर पौंग बांध से शाम 4 बजे पानी को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

