Kangra Breaking: खतरे के निशान के करीब पौंग डैम का पानी, छोड़ने का लिया फैसला

--Advertisement--

Kangra Breaking: खतरे के निशान के करीब पौंग डैम का पानी, छोड़ने का लिया फैसला।

व्युरो – रिपोर्ट 

कांगड़ा जिला से बड़ी खबर आ रही है। पौंग डैम से पानी छोड़ा जाएगा। पौंग बांध प्रबंधन ने पानी छोड़ने का फैसला लिया है। भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड के दिशा निर्देशों के बाद फैसला लिया है।

16 जुलाई यानी कल शाम 4 बजे पौंग डैम झील से पानी छोड़ा जाएगा। पौंग पावर हाउस टरबाइन से 4 हजार 377 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

जबकि स्पिलवे के माध्यम से 22 हजार 3 सौ क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल पौंग झील का जलस्तर 1367.87 फीट तक पहुंचा है।

झील में पानी की स्टोरेज कैपेसिटी 1410 फीट है। वहीं 1390 फीट खतरे का निशान है। 1,370 फीट पानी भर जाने के बाद पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाता है।

जल विनियम बीबीएमबी तलवाड़ा के सीनियर डिजाइन इंजीनियर विनय कुमार ने पानी छोड़ने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...