शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में “विश्व युवा कौशल दिवस” के उपलक्ष्य पर मंथन और सवैट क्लब की ओर से बी.बी.ए.और बी.सी.ए के विद्यार्थियों के लिए मॉडल मेकिंग, कॉर्पोरेट लोगो मेकिंग, स्टोरी टेलिंग, केस स्टडी, पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशनस, टाइपिंग टेस्ट, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की टी.पी.ओ. मेघना पठानिया एवं मुख्यातिथि महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बी.एस.पठानिया मौजूद रहे l मुख्य वक्ता मेघना पठानिया ने बताया कि यह दिवस युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य युवा कौशल विकास का समर्थन करने वाली प्रभावी नीतियों और पहलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, नियोक्ताओं और युवा संगठनों के बीच संवाद और साझेदारी को प्रोत्साहित करना भी हैl

वहीं बी.सी.ए विभाग से मॉडल मेकिंग में अनन्या, आयुष, शिवम् ने पहला, तन्वी, सौरव, ऋतिक जमवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोगो मेकिंग में अक्षित, नंदन ने पहला, तनिषा ने दूसरा स्थान पाया। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशनस में मिथलेश ने पहला, विशाल दूसरे स्थान पर रहे। स्टोरी टेलिंग में ऋतिक, शिवानी, आकांक्षा, मनप्रीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। टाइपिंग टेस्ट में अनिश ने पहला, सिया ने दूसरा स्थान पाया। विडियोग्राफी में आदित्य प्रथम स्थान पर रहे l

वहीं बी.बी.ए. विभाग से मॉडल मेकिंग में राधिका, कामिनी ने पहला, अनिकेत, नितिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । कॉर्पोरेट लोगो मेकिंग में साक्षी ने पहला, पीयूष राना ने दूसरा स्थान झटका, पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशनस में कामिनी ने पहला, प्रीती ने दूसरा स्थान पाया। स्टोरी टेलिंग में राजेश ने पहला, पीयूष ने दूसरा, केस स्टडी में सावन, अनिकेत ने पहला, आर्यन, संचित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक बी.एस.पठानिया ने कहा कि यह दिन युवाओं की उपलब्धियों को पहचानने बेरोजगारी, गरीबी और सामाजिक असमानता जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में कौशल विकास के महत्व को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में काम करता हैl
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा , टी.पी.ओ.मेघना पठानिया ,विभागाध्यक्ष बी.बी.ए.और बी.सी.ए एवं सभी अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे l

