हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मानसून की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 21 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

केंद्र के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों के कई भागों के लिए 15 से 17 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जुलाई को कुछ भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है।

स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

ऑरेंज अलर्ट के बीच कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल से सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। गोरु डुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गोशाला बहने की सूचना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...