घरों व दुकानों में गुस्सा मूसलाधार बारिश का पानी, लाखों का नुकसान,
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
राजगढ़ बाजार में रात्रि 11:00 बजे के करीब मूसलाधार वर्षा का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। जिस कारण दुकानदारों का लाखों रुपए का सामान बर्बाद हो गया है। पानी लोगों के घरों व दुकानों में इतनी तेजी से घुसा कि लोग दहशत के मारे बाहर गलियों और सड़कों पर आ गए।
रात 11:30 बजे राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर पाया गया कि घटना का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी की सड़क के साथ ड्रेन और कल्वर्ट का बंद होना है। पटवारी को नुकसान का आकलन कर सूची बनाने का निर्देश दे दिया गया है।
लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से गुजारिश की है कि मौके का शीघ्र अतिशीघ्र मुआयना कर बंद पड़ी ड्रेन और कल्वर्ट आदि खोलना सुनिश्चित करें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। इस के अलावा नगर पंचायत राजगढ़ के अधिकारी भी अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली ड्रेनों को खोलना सुनिश्चित करें।

