‘दिव्य हिमाचल’ के प्रधान संपादक अनिल सोनी की छोटी बहन का आकस्मिक निधन

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

‘दिव्य हिमाचल’ के प्रधान संपादक अनिल सोनी की छोटी बहन अनादि गुप्ता (55) का शुक्रवार सायं आकस्मिक निधन हो गया। हल्की सी बीमारी के बाद वह गुरुवार से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थीं।

शिक्षा विभाग में प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत अनादि के स्वर्गवास की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को शिल्ला चौक स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अनादि गुप्ता हिंदी विषय की लेक्चरर थी और कई वर्षों से सफल अध्यापन कार्य कर रही थी। इन दिनों वह धर्मशाला के सकोह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सेवारत थीं। बहुत ही शांत एवं मृदु स्वभाव की अनादि छात्रों की सबसे पसंदीदा टीचर थी।

छात्रों के सहयोग के लिए वह हमेशा तत्पर रहती थी और इसी स्वभाव के कारण स्कूल प्रबंधन उनका कायल रहता था। अपने जीवन के 55 वर्षों में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सैकड़ों छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित किया। वह अपने पीछे पति और एक बेटी को छोड़ गई हैं।

उनके पति डा. अतुल गुप्ता नौणी विश्वविद्यालय के जाच्छ स्थित केंद्र में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और बेटी पालमपुर कृषि विवि में अध्ययनरत है।

अनादि गुप्ता के निधन की खबर सुनकर शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकोंं, गैर शिक्षकों, छात्रों सहित क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। उनके सहयोगियों ने अनादि गुप्ता के निधन को शिक्षा विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...

पंचायत चुनाव में आरक्षण फार्मूले पर भाजपा का विधानसभा परिसर के बाहर धरना

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज चुनावों में आरक्षण फार्मूले को भाजपा...